कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को गीतानगर स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच कार्मिक अनुपस्थित मिले। इसमें संदीप कुमार कटियार, चंद्रशेखर गौड़, श्रुति वर्मा नंदराम प्रजापति और विजय हैं। डॉ. रवि गुप्ता ने डीएम को बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह कानपुर देहात में दफ्तर के काम से गए हुए हैं। वहीं, चौबेपुर स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने फोन पर वार्ता की, जिससे स्पष्ट हुआ कि वे उस समय तक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे हैं। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित सभी कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.