इटावा औरैया, मार्च 28 -- ऊमरसेंडा गांव के मूल निवासी आयुर्वेदाचार्य डॉ. वीरेंद्र दुबे का कस्बा के मोहल्ला ब्रह्मनगर स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत के पुत्र डॉ विकास दुबे ने बताया कि अचानक हार्ट अटैक आने से उनके पिता की मौत हो गई। देर शाम उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव ऊमरसेंडा ले जाया गया, जहां शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। दिवंगत की पत्नी सुशीला दुबे, पुत्र डॉ विकास दुबे, डॉ सौरभ दुबे, भाई सुरेंद्र दुबे आदि परिजनों को मौजूद लोगों ने ढांढस बंधाते हुए इस दुःख की घड़ी में धैर्य बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की। श्रद्धांजलि देने वालो में पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल, विपिन बिहारी दुबे, पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.