कानपुर, मई 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए जनकल्याण एवं मानव सेवा के लिए आरोग्य दर्पण की ओर से वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक को मानवीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। "आरोग्य दर्पण" परिवार की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस सेमिनार 2026 का कुछ दिन पहले आयोजन किया गया था। जिसमें सम्मान ग्रहण न कर पाने के कारण डॉ. वंदना पाठक का सम्मान मंगलवार को विवि परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर संस्था के सीईओ-चेयरमैन रामप्रकाश वर्मा एवं महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...