गौरीगंज, सितम्बर 17 -- अमेठी। संवाददाता अब तक किताबों और प्रशिक्षण कक्षों तक सीमित तकनीकी शिक्षा अमेठी के आईटीआई प्रशिक्षुओं को रक्षा उत्पादन इकाई तक ले जाएगी। जिले के आठ आईटीआई के 150 से अधिक छात्र आयुध निर्माण की आधुनिक तकनीक और कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगे। इसके लिए आयुध फैक्ट्री परियोजना कोरवा और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमेठी के बीच तीन वर्ष के लिए समझौता हुआ है। आठ सितंबर को हुए एमओयू के बाद टर्नर, फिटर और मशीनिस्ट ट्रेड के प्रशिक्षुओं के लिए रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण का रास्ता खुला है।समझौते के तहत प्रशिक्षुओं को कोरवा स्थित रक्षा उत्पादन इकाई का 15 दिवसीय तकनीकी भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें कार्यशालाओं और परिचयात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य केवल फैक्ट्री ...