गुड़गांव, जून 28 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने नई दिल्ली में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान उन्होंने शहर से जुड़े तीन अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रक्षा मंत्री के समक्ष रखा और रक्षा मंत्रालय के स्तर पर तुरंत हस्तक्षेप का अनुरोध किया। विधायक मुकेश शर्मा ने गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित 900 मीटर आयुध भंडार प्रतिबंधित क्षेत्र का मुद्दा सबसे प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रक्षा मंत्री को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की हालिया टिप्पणी से अवगत कराया, जिसमें कोर्ट ने कहा है कि रक्षा कार्य अधिनियम,1903 की धारा-3 के तहत पूर्व में जारी अधिसूचना समाप्त हो चुकी है और केंद्र सरकार नई परिस्थितियों के अनुसार अधिसूचना जारी करने के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्...