आयुक्त ने बागपत और खेकड़ा के पूर्ति निरीक्षकों को किया निलंबित
बागपत, मई 26 -- बागपत। पूर्ति विभाग के आयुक्त ने बागपत जनपद में तैनात दो पूर्ति निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मेरठ मंडल मुख्यालय से अटैच कर दिया है। दोनों पूर्ति निरीक्षकों को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल पिछले नौ सालों से जनपद में तैनात है। वे बागपत के साथ ही बड़ौत और खेकड़ा तहसील में कार्यभार संभाल चुके है। वर्तमान में वे खेकड़ा में तैनात है। गत वर्ष सांसद डा. राजकुमार सांगवान और विधायक डा. अजय कुमार ने राहुल पटेल पर गंभीर अनियमित्ता बरतने का आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत की थी। वहीं, वर्ष 2024 में तत्कालीन डीएम ने भी राहुल पटेल के विरूद्ध कार्रवाई के लिए आयुक्त को पत्र लिखा था। डीएम ने उन पर सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के प्रतिकूल कार्य करने, स्वेच्छाचारिता से उच्चाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.