उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। प्रशासनिक कार्यशैली की हकीकत परखने गुरुवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके अचानक निरीक्षण की खबर लगते ही पूरे परिसर में अफसरों और कर्मचारियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। फाइलें दुरुस्त होने लगीं, रजिस्टर अपडेट किए जाने लगे और शाखाओं में हलचल तेज हो गई। मंडलायुक्त सीधे प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे, जहां डीएम गौरांग राठी के साथ महत्वपूर्ण अभिलेखों और संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के रजिस्टर, लंबित प्रकरणों की फाइलें, राजस्व अभिलेख और जनशिकायत निस्तारण से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। कई फाइलों को खुद खोलकर देखा और प्रगति की वास्तविक स्थिति पर सवाल उठाए। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति, राजस्व वसूली की स्थिति, भूमि विवादों के निस्तारण और विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.