बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। मंडल के तीनों जनपदों में लेबर अड्डा बनेगा। इसके लिए आयुक्त ने बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के डीएम को पत्र लिखा है। लेबर अड्डे का निर्माण उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से कराया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि लेबर अड्डा निर्माण के लिए प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन उप्र ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर श्रमिक सुविधा केन्द्र (लेबर अड्डा) योजना का संचालन होगा। लेबर अड्डा उस जगह पर बनाया जाए जहां पर निर्माण श्रमिक एकत्रित होते हैं। उनके आस-पास न्यूनतम एक किलोमीटर की परिधि में उपलब्ध भूमि के सर्वेक्षण, उपयुक्त निर्माण प्रकृति के अनुसार स्थल चयन हो। चयनित भूमि की रिपोर्ट एनओसी सहित, ले-आउट प्लान और निर्माण की अनुमानित लागत उपलब्ध करा दें।आयुक्त ने डीएम से कहा कि वे अपने स्तर से इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.