बुलंदशहर, फरवरी 27 -- मेरठ मंडलायुक्त भानू चन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त ने प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने पटलों पर संपादित कार्यों में सुधारात्मक बदलाव लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का रख-रखाव सुव्यवस्थित हो तथा रजिस्टरों में प्रविष्टियां पूर्ण और अद्यतन रहें। कमिश्नर ने कहा कि किसी भी दशा में शिकायतों/जांचों को लंबित नहीं रखा जाये। कतिपय शिकायतों में जांच आख्या प्राप्त नहीं होने तथा रजिस्टर में भी दर्ज नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें सुधार करते हुए रिमाइंडर भेजकर समय से जांच रिपोर्ट की आख्या प्राप्त करें। नजारत व स्थानीय निकाय अनुभाग की जांच आयुक्त ने सर्वप्रथम नजारत पटल का निरीक्षण कर रजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.