मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को प्रमंडलीय सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता शामिल हुए। आयुक्त ने स्पष्ट लहजे में निर्देश दिया कि सभी अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय सीमा के भीतर पूरा करें और कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों की जवाबदेही तय की जाए। बैठक के दौरान प्रमंडल के सभी उप विकास आयुक्तों ने अपने-अपने जिलों की विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट पेश की। आयुक्त ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और पंचायत सरकार भवन के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिया कि लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन और निशक्तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.