मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश ने सोमवार को नगर पंचायत कछवा का औचक निरीक्षण। इस दौरान कमीश्नर ने नगर में कराए गए विकास कार्यों के साथ ही आय-व्यय की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव से वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा मांगा,लेकिन ईओ तत्काल पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाए। इसके अलावा गृह कर की सूची मांगने पर आधा-अधूरा सूची उपलब्ध कराने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए आय-व्यय के साथ कराए गए सभी कार्यों की पूर्ण सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के स्थानीय लोगों ने कमिश्नर से मुलाकात कर नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के ध्वस्त होने और विकास कार्यों में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.