हजारीबाग, अप्रैल 14 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयुक्त कार्यालय उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर आयुक्त के सचिव बासुदेव प्रसाद ने अपने कार्यालय कक्ष में डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व का मार्ग दिखाया तथा संविधान निर्माण के माध्यम से देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। यह भी पढ़ें- जयंती पर आंबेडकर को किया गया नमन यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब...