मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा द्वारा सोमवार, को कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान मुंगेर प्रमंडल के विभिन्न जिलों से प्राप्त कुल छह आवेदनों पर क्रमवार विचार किया गया। प्राप्त आवेदनों में मुंगेर जिले से दो, खगड़िया जिले से एक तथा बेगूसराय जिले से तीन आवेदन शामिल थे। आयुक्त महोदय ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि, सभी आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि, जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन कर उसकी प्रतिवेदन उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। वहीं, जनता दरबार के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.