पूर्णिया, मार्च 13 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा नगर पंचायत में सरकारी योजनाओं और सामान की खरीद में कथित अनियमितता की जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इसे लेकर वार्ड संख्या 17 निवासी कुंदन रंजन उर्फ चुन्ना ठाकुर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि मामले में जिला पदाधिकारी से लेकर मुख्य सचिव बिहार तक शिकायत की गई थी। इसके बाद शहरी एवं नगर विकास विभाग के अपर सचिव तथा प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया के निर्देश पर जांच टीम भी गठित की गई, लेकिन महीनों बाद भी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। शिकायत में हाईमास्ट लाइट, डस्टबिन, साइन बोर्ड और स्ट्रीट लाइट की खरीद में बाजार दर से अधिक भुगतान दिखाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग स्तर पर तीन टीमें गठित की गई हैं, फिर भी प्रक्रिया लंबित है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया ...