मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर परीक्षा के पहले दिन कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने पहली पाली में कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दूसरी ओर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र भी परीक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। प्रमंडलीय आयुक्त ने प्रभात तारा विद्यालय, सर सैयद अली गर्ल्स हाईस्कूल, आरबीबीएम कॉलेज सहित कई अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को परखा और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम एवं एसएसपी ने भी संयुक्त रूप से बीबी कालेजियट स्कूल, मुखर्जी सेमिनरी हाईस्कूल सहित अन्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.