नई दिल्ली, अगस्त 20 -- ASUS ने भारत में अपना नया VM240 AiO ऑल-इन-वन डेस्कटॉप PC लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 24-इंच डिस्प्ले, कॉम्पैक्ट डिजाइन और रोजमर्रा के काम, पढ़ाई, ब्राउजिंग और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसके साथ ASUS ने Jelly75 Keyboard KD201, Wireless Mouse MD105, Marshmallow Keyboard and Mouse Combo CW200 और ROG HDMI Cable LHR60 जैसे नए एक्सेसरीज भी भारतीय मार्केट में उतारे हैं। ASUS VM240 AiO की भारत में कीमत 66,990 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 20 अगस्त से ASUS Exclusive Stores, ASUS eShop, Flipkart और Amazon पर शुरू हो गई है। हालांकि, AMD Ryzen 5 वाला वेरिएंट सितंबर के मध्य के आसपास उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा ASUS Jelly75 Keyboard KD201 की कीमत 8,999 रुपये है और इसकी बिक्री 31 अगस्त से शुरू...