सहारनपुर, जुलाई 18 -- सरसावा। गांव कुतुबपुर के होनहार आयाम अग्रवाल ने नीट-यूजी परीक्षा में देशभर में 1070वीं रैंक प्राप्त कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। बेटे की इस शानदार सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आयाम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित सेल्फ स्टडी को दिया। आयाम ने बताया कि उन्होंने हाल ही में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में भी 99.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन उनका सपना डॉक्टर बनना है, जो अब साकार होने जा रहा है। आयाम की इस उपलब्धि पर बाबा नरेंद्र बंसल, पिता मनोज अग्रवाल, माता दीपिका अग्रवाल, बहन अर्पणा अग्रवाल तथा चाचा अनुपम बंसल और दिनेश बंसल ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी मनाई। यह भी पढ़ें- व्यापारी परिवार के बेटे ने पास की नीट यूजी,खुशी यह भी पढ़ें- त्याग, तपस्या और मेहनत का मिला ...