आयात शुल्क बढ़ने से संकट में सराफा, 60 फीसदी गिरा प्रदेश का व्यापार
कानपुर, जून 7 -- कानपुर। सोने-चांदी के बढ़ते दाम, कस्टम ड्यूटी में भारी वृद्धि, जीएसटी की जटिलताएं और साहूकारी अधिनियम समाप्त होने के बाद प्रदेश भर के सराफा कारोबारियों की चिंता अब खुलकर सामने आने लगी है। रविवार को कानपुर क्लब में जुटे प्रदेश के 22 जिलों के कारोबारियों ने सरकार से कारोबार बचाने की अपील की। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन की कार्यसमिति बैठक में व्यापारियों ने माना कि सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने से कमर टूट गई है। तीन फीसदी जीएसटी और लगने से 60 प्रतिशत तक कारोबार धड़ाम हो चुका है। कारोबारियों ने जीएसटी से जुड़ी वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया। महंगाई और कमरतोड़ टैक्स की वजह से माल बिक नहीं रहा है। जीएसटी विभाग बिक्री छिपाने और बेईमानी करने तक का आरोप लगाकर नोटिस जारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.