देवरिया, मई 14 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम पहले से महंगाई की मार झेल रहे सोना चांदी के दुकानदारों के लिए बुधवार का दिन और भी भारी रहा। सरकार ने आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़कर 15% व कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़कर 15% कर दिया। इसका सीधा असर भाव पर पड़ा और सोना चांदी के भाव में उछाल आ गया। सोना नौ हजार रूपए व चांदी सोलह हजार रुपए बढ़ गया। यह भी पढ़ें- सोने चांदी की महंगाई ने बढ़ाई लोगों की चिंताबिक्री में कमी सोना-चांदी की बिक्री पहले से ही 40% से अधिक घट गई है। वहीं भाव बढ़ने से बाजार में सीधा असर पड़ने की उम्मीद है। लगातार बिक्री घटने दुकानदारों में चिंता व्याप्त है, वहीं आभूषण कारीगरों व इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के रोजी-रोटी चिंता सता रही है। वही सोना चांदी आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रही है। दुकानदारों का कहना है पहले से ही बिक्री घटा है...