आयात लागत से कम पर बिकवाली से खाद्य तेल टूटे
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- नई दिल्ली। देश में आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम पर बिकवाली के कारण बीते सप्ताह सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल एवं पामोलीन तेल जैसे आयातित खाद्य तेलों में गिरावट कायम रही। इस गिरावट के कारण बाजार की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से सरसों तेल के दाम में भी मामूली नुकसान रहा। आयातित तेल सस्ता होने के कारण मांग कमजोर रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। ब्रांडेड कंपनियों की तेल मिलों की मांग बढ़ने और कम उपलब्धता के बीच केवल बिनौला तेल के दाम समीक्षाधीन सप्ताहांत में तेजी दर्शाते बंद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.