अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़। आयशा तरीन मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एकेडमिक एक्सीलेंस के नए प्रोग्राम शुरू होंगे।

नए प्रोग्राम की घोषणा लाल डिग्गी स्थित परिसर में मैनेजर शाहनवाज तरीन एवं प्रधानाचार्य सुबूही खांन, निदेशक सुरेन्द्र कुमार, डॉ अफाक महमूद, कोषाध्यक्ष सययद मुस्तफा कौसर की प्रस्तुति में एकेडमिक एक्सीलेंस के नये प्रोग्राम को शुरू करने की घोषणा की। इस प्रोग्राम के अन्तर्गत भविष्य के लिये स्कूल एजूकेशन को नए सिरे से परिभाषित किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस पहल का मकसद एक पूरा एकेडमिक ईको सिस्टम बनाना है। जो स्टूडेंट्स को एकेडमिक, इमोशनली और पर्सनली सपोर्ट करे। इसके साथ ही स्कूल की लंबे समय की इंस्टीट्यूशनल ग्रोथ और पेरेंट्स के कॉन्फिडेंस को मजबूत करे।

डे-स्कूल और डे-बोर्डिंग प्रोग्राम डे-स्कूल प्रोग्राम में जेईई / नीट के लिए फ...