आयशा आरफीन को कृष्ण प्रताप कथा सम्मान
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की युवा कथाकार आयशा आरफीन को 'कृष्ण प्रताप कथा सम्मान 2025' प्रदान किया जाएगा। कहानी संग्रह 'मिर्र' के लिए आयशा को यह सम्मान दिया जा रहा है। कृष्ण प्रताप कथा सम्मान समिति के संयोजक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 से आरंभ हुआ यह सम्मान युवा कथाकार कृष्ण प्रताप की स्मृति में प्रतिवर्ष किसी युवा कथाकार को दिया जाता है। हिन्दी कथा लेखन के इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए प्रविष्टियों में विगत तीन वर्ष के भीतर प्रकाशित कहानी संग्रह पर निर्णायक समिति विचार करती है। उन्होंने बताया कि कथाकार विभूति नारायण राय, आलोचक भारत भारद्वाज एवं कवि दिनेश कुमार शुक्ल की निर्णायक समिति ने इस बार आयशा आफरीन को यह सम्मान दिए जाने का निर्णय लिया। सम्मान समारोह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.