आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, जून 21 -- कनखल क्षेत्र में आयरिश पुल के निकट मैदान में मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार सात जून को आयरिश पुल के पास मैदान में करीब 20 से 25 वर्ष आयु के एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज 20 जून को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हत्या के कारण होना सामने आया। जांच में उसके पेट पर किसी नुकीले हथियार से वार किए जाने के निशान भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.