नई दिल्ली, जून 29 -- भारत को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया ने 2 मैच की टी20 सीरीज भी गंवाई। पहला टी20 भारत 34 रनों से हारा था। इस हार के साथ नए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अय्यर को बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की कमान मिली थी, मगर उनके लिए पहली सीरीज किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि आयरलैंड जैसी छोटी टीम के खिलाफ भारत को इस कदर हार का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- 1050 दिन बाद भारत हारा T20I सीरीज, IRE ने किया बुरा हाल; बने 10 शर्मनाक रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर इसी के साथ T20I कैप्टेंसी डेब्यू में लगातार दो मैच हारने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। जी हां, इस लिस्ट में पहले पायदान पर ऋषभ पंत का नाम है।...