नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार 1 सितंबर को कमाल का खेल दिखाया। एक युवा टीम इंग्लैंड की मैदान पर थी और आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 282 रनों का टारगेट वनडे इंटरनेशनल मैच में चेज किया और एक नया इतिहास लिख दिया। इंग्लैंड ने असल में सबसे बड़ा टारगेट अपने इतिहास का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में चेज किया है। इसमें अहम योगदान माइया बौशियर का रहा, जिन्होंने दमदार शतक इस मैच में जड़ा। लीसेस्टर में खेले गए इस मैच में 39वें ओवर में ही इस विशाल लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने चेज कर लिया था। सलामी बल्लेबाज माइया बौशियर ने 11 चौकों की मदद से 95 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। उन्होंने 118 गेंदों में 143 रनों की साझेदारी सोफिया डंकली के साथ की। इस साझेदारी ने ही मैच पूरी तरह इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया था। 61 गेंदों में 73 रनों ...