नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- शरीर में आयरन की कमी हो तो लोग आपको अनार का जूस और चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। लेकिन इन चीजों में मौजूद लाल रंग शरीर का हीमोग्लोबिन और आयरन लेवल बढ़ाने में कुछ खास मदद नहीं करता। अगर आप किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेते हैं तो वो आपके शरीर में खून बढ़ाने और आयरन लेवल के लिए कई दूसरे तरह की खाने की सलाह देते हैं जैसे हलीम सीड्स। लेकिन ऐसे सीड्स आपको कहां मिलेंगे, कैसे खाना होगा और ये कहीं नुकसान ना कर जाए। इन सब उलझनों से बचना चाहते हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट की बताई बस इस चटनी को खाना शुरू कर दें। बस शर्त है कि ये चटनी एक खास मात्रा में खानी होगी, तभी इसका पूरा असर देखने को मिलेगा।चटनी बढ़ाएगी शरीर का आयरन लेवल ब्लड रिपोर्ट में फेरेटिन लेवल और आयरन का लेवल लो आया है और आपको इसे बढ़ाना है, सप्लीमें...