आयरन की दवा खाने से एक दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र के नूनफारा मध्य विद्यालय में बुधवार को आयरन की गोली खाने के बाद करीब एक दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी तीसरी और चौथी की छात्राएं बताई जा रही हैं। आनन-फानन में सभी को बंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने की सूचना पर अभिभावक भी भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान स्कूल से लेकर अस्पताल तक अफरातफरी का माहौल रहा। अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी छात्राओं को घर भेज दिया। इसके बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली। नूनफारा मध्य विद्यालय के प्रभारी एचएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन के बाद विद्यार्थियों को आयरन की गोली खिलाई गई थी। कुछ देर बाद बच्चियों ने बताया कि शरीर में खुजली हो रही है। तुरंत बंदरा पीएचसी को सूचना दी गई। वहां से एंबुलेंस आने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.