आयतुल्लाह खामेनेई की याद में मजलिस आज
बाराबंकी, अप्रैल 17 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के आलमपुर सैय्यदवाड़ा में 18 अप्रैल को ईरान के सर्वोच्च नेता और शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की याद में मजलिस व मातम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम आलमपुर के मोमिनीन द्वारा आयोजित किया गया है। इस आयोजन में भारत में रहबर-ए-मोअज्ज़म के आधिकारिक प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही शिरकत करेंगे। वे मजलिस को संबोधित करते हुए आयतुल्लाह खामेनेई के जीवन, उनके संघर्षों और उनके क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि सफीर हैदर ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.