मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इराम के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई की अमेरिका-इजरायल बमबारी में निधन पर जिले के शिया मुसलमानों में शोक की लहर है। कमरा मोहल्ला में रविवार को शिया जामा मस्जिद से एक कैंडल जुलूस निकाला गया, जिसकी कियादत मौलाना इतरत हुसैन नदीम, मौलाना नेहाल हैदर ने की। इस दौरान कमरा मुहल्ले में शिया जामा मस्जिद के बाहर भी लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। वहीं नमाजे मगरबेन के बाद कैंडल जुलूस निकाला गया, जो बनारस बैंक चौक होते हुए कमरा मोहल्ला के रौजा ए अमीरील मोमिनेन तक गया। बताया कि सैय्यद अली खामेनेई न सिर्फ ईरान के सुप्रीम लीडर थे, बल्कि शियाओं के बड़े धर्म गुरु थे। इसी वजह से उनके नाम के पहले सम्मान और एहतेराम के रूप में आयतुल्लाह यानी अल्लाह की निशानी लिखी जाती है। 28 फरवरी को इजरायल और अमरीकी हमले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.