बिजनौर, मार्च 2 -- नगीना। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम नेता आयतुल्लाह अली ख़मनेई की शहादत पर मुस्लिम समुदाय में शौक का माहौल है। जिसके चलते इमामबारगाह किला में देर शाम को शिया समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी अवनीत मान को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने अमेरिका की दादागिरी और जंग के नाम पर निर्दोष लोगों को खासकर बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाकर मारने की घटिया मानसिकता की कड़ी निंदा की है। इस मौके पर मौलाना मिशम राजा जैदी, ने अयातुल्ला अली खामनेई की शहादत पर और साथ ही 86 मासूम बच्चों और लोगों की कायराना हमले में हुई मौत पर गहरे रंजोगम को प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ईरानी सुप्रीम नेता एक सच्चे पक्के रहबर थे। इस मौके पर उनके मग़फिरत की दुआ फतेहा करने के बाद एक ज्ञा...