बलरामपुर, अप्रैल 3 -- उतरौला, संवाददाता। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत पर नगर में ईमामबारगाह हाजी तुल्लन हुसैन साहब में शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में मौलाना फ़िदा हुसैन, मौलाना मुहम्मद अली और मौलाना ज़ायर अब्बास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता के जीवन और विचारों को याद किया। संचालन प्रसिद्ध शायर शुजा उतरौलवी ने किया। मौलाना शाहकार हुसैन ज़ैदी ने कहा कि उनके विचार सत्य और साहस का संदेश देते रहेंगे। लखनऊ से आए इस्लामिक स्कॉलर मौलाना हैदर अब्बास ने उनके व्यक्तित्व को विश्व स्तर पर प्रभावशाली बताया। मौलाना जमाल हैदर हल्लौरी ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने वाले लोग हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं। अंत में मौलाना अली अब्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.