कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के दो बड़े और पुराने सराफा कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर सर्वे 36 घंटे तक चला। दोनों कारोबारियों के ठिकानों से साढ़े 28 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ। कारोबारियों ने साढ़े आठ करोड़ रुपये मौके पर जमा कर दिए। हालांकि आयकर टीमें बड़ी संख्या में दस्तावेजों को साथ ले गईं। आयकर विभाग ने बुधवार लगभग दो बजे शहर के दो बड़े व पुराने सराफा कारोबारियों के नयांगज, बिरहाना रोड, लाल बंगला, किदवई नगर, नयागंज, आनंदपुरी और काजी खेड़ा स्थित प्रतिष्ठान व आवास पर सर्वे किया था। नयांगज व काजीखेड़ा स्थित ठिकानों से टीमों ने गुरुवार देर रात लगभग दो बजे सर्वे खत्म किया। हालांकि बिरहाना रोड, लाल बंगला, किदवई नगर व आनंदपुरी से गुरुवार देर शाम टीमें हट गई थीं। सर्वे में 50 से अधिक आयकर अधिकारी लगाए गए थे। सर्वे मे...