आयकर विवरणी भरने में तेजी ना करने की सलाह
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला टैक्स बार एसोसिएशन की एक बैठक सोमवार को अस्पताल रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय कक्ष में हुई। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रदीप कुमार वर्मा ने नये आयकर कानून की जानकारी अधिवक्ताओं को दी।उन्होंने अधिवक्ताओं को अपने क्लाइंट का आयकर विवरणी भरने में तेजी नहीं करने को कहा। कहा कि वेतनभोगी वर्ग से आनेवाले आयकरदाताओं के मामलों में वेट एंड वॉच की नीति अपनाई जानी चाहिए। इनका आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए 15 जून तक प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। इसके पीछे उन्होंने कई तकनीकी कारण गिनाए। कहा कि फिलहाल आयकर विभाग ने आईटीआर से जुड़े सभी फॉर्म जारी कर दिए हैं, लेकिन नियोक्ता, बैंक और म्यूचुअल फंड कंपनियां देर से वित्तीय लेन देन का डाटा आयकर विभाग को सौंपती हैं। ऐसे में पहले ही आयकर रिटर्न दाखिल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.