गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- गाजियाबाद। डासना स्थित आईएमएस यूसी में करदाताओं से मुखातिबत होते हुए उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण ने कहा कि आयकर विभाग का मुख्य उद्देश्य करदाताओं को सम्मान, सुविधा और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। विभाग तकनीकी नवाचारों के जरिए सेवाएं अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए लगातार सुधारों पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आयकर विभाग, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड तथा फेडरेशन ऑफ ऑल टैक्स बार एसोसिएशंस ऑफ गाजियाबाद ने किया। आयकर अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन एवं करदाता सेवाएं विषय पर आयोजित इस संवाद सत्र में टीडीएस से संबंधित समस्याएं एवं उनके व्यावहारिक समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही अग्रिम कर के मुद्दे एवं अनुपालन, करदाताओं को उपलब्ध नवीनतम डिजिटल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.