फतेहपुर, जुलाई 26 -- फतेहपुर। आयकर विभाग के लंबित मामलों को शून्य पर लाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आयकर अधिकारी अर्पित कौशल ने बताया कि विभाग द्वारा बकाया मांग एवं शिकायत निवारण विशेष कैंप का आयोजन 31 जुलाई तक कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। जिसमें बकाया मांग का समाधान, त्वरित शिकायत निवारण सहित करदाताओं की अन्य लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...