मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- प्रकाश एंक्लेव निवासी छात्र श्रेष्ठ चौधरी ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आयकर विभाग में सुपरिटेंडेंट पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 6500 रैंक हासिल की। श्रेष्ठ के पिता विपेंद्र कुमार और माता ज्योति सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय मनकुआ मकसूदपुर, डिलारी में सेवाएं दे रहे हैं। श्रेष्ठ ने प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस मुरादाबाद से प्राप्त की और नोएडा से बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने पूरी लगन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर यह सफलता अर्जित की। परिजनों के अनुसार श्रेष्ठ बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों व क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.