आयकर विभाग ने 911 मामलों का किया निस्तारण
रुद्रपुर, अगस्त 7 -- रुद्रपुर। आयकर विभाग ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर की अवधि 14 अगस्त तक बढ़ा दी है। विभाग ने करदाताओं, अधिवक्ताओं और टैक्स प्रैक्टिशनरों से विस्तारित अवधि का लाभ उठाकर लंबित शिकायतों और बकाया मांग से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की अपील की है। मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद मीनाक्षी सिंह के निर्देश पर 15 से 31 जुलाई तक आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों की प्रतिदिन निगरानी की गई। इलाहाबाद प्रभार के अंतर्गत आने वाले आयकर कार्यालयों में 31 जुलाई तक कुल 1,273 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 911 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर की समयावधि 14 अगस्त तक बढ़ाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.