फिरोजाबाद, मार्च 24 -- शिकोहाबाद में आयकर विभाग के अधिकारियों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर बाद छापा मारा। आयकर विभाग की कार्यवाही से हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम बैनामा की जांच कर रही है। आयकर विभाग आगरा के अधिकारी वरुण गोयल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संतोष केशरी, शुभम जायसवाल, पृथक कुमार के साथ सब रजिस्ट्रार कार्यालय तहसील के पास मंगलवार को छापा मारा। आयकर विभाग के छापे की कार्यवाही से वहां हड़कंप मच गया। आयकर विभाग के अधिकारियों ने 30 लाख से अधिक की धनराशि से हुए बैनामा के बारे में उसकी जांच शुरू की। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि नगद राशि से बैनामा किए जा रहे हैं जबकि नियमानुसार केवल 20 हजार तक की धनराशि को बैनामा किया जा सकता है। उसी सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने छापेमारी कार्यवाही की।

हिंदी ह...