अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग दिल्ली की टीम ने मंगलवार को हिक्स थर्मामीटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह नौ बजे टीम औद्योगिक अस्थान स्थित फैक्ट्री व मैरिस रोड स्थित आवास पर एक साथ पहुंची। दोनों स्थानों पर टीम ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। छापेमारी की भनक लगते ही शहर में हड़कंप मच गया। जांच अलीगढ़ व आगरा समेत कई स्थानों पर आईटी की टीम ने साथ शुरू की है। एक दो दिन जांच जारी रहेगी। आईटी टीम केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ मंगलवार को हिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दाखिल हुई। करीब पांच वाहनों से भीतर दाखिल हुए आईटी की टीम में एक स्थान पर 15 से अधिक अधिकारी शामिल रहे। आवास पर 10 अधिकारियों की टीम रही, जिसमें महिला अफसर भी शामिल हैं। सुबह नौ बजे करीब फैक्ट्री में टीम पहुंचते ही पहले गेट बंद करा दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.