आयकर विभाग ने तहसील में पांच साल के रजिस्ट्री रिकॉर्ड खंगाले
गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। आयकर विभाग ने कर चोरी और भ्रष्टाचार की जांच के लिए गुरुग्राम तहसील में पिछले पांच वर्षों के रजिस्ट्री रिकॉर्ड की जांच की है। आयकर विभाग की टीम की ओर से मंगलवार सुबह 11 बजे से लेकर शाम सात बजे तक तहसील में रजिस्ट्री रिकार्ड खंगाले जा रहे थे। इसमेंRs. सौ करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्तियों के सौदे रडार पर हैं। आयकर विभाग की ओर से तहसील में करीब तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों के संदिग्ध दस्तावेजों के जब्त करने की संभावना है। आयकर अधिकारियों को संदेह है कि प्रॉपर्टी डीलरों और खरीदारों ने बड़ी मात्रा में कर चोरी की है। लगभग आठ सौ करोड़ मूल्य के संपत्ति सौदे आयकर विभाग की रडार पर हैं।Rs.एक लाख से अधिक की रजिस्ट्रियों में अनिवार्य पैन कार्ड या फॉर्म 60 नहीं लगाए गए थे। आयकर विभाग अब उन लोगों के पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.