मथुरा, मार्च 19 -- आयकर विभाग ने बुधवार को शहर के एक ज्वैलर्स के यहां सर्वे किया। टीम ने एक साथ पांच स्थानों पर यह कार्रवाई की। जिससे सराफा बाजार में हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने ज्वैलर्स के कृष्णानगर और चौक बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुराने संगीत सिनेमा के पास स्थित एक स्वर्ण आभूषण निर्माण फैक्ट्री पर भी आयकर विभाग ने सर्वे किकया है और उत्पादन व स्टॉक से संबंधित जानकारी जुटाई है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम में कानपुर, दिल्ली और आगरा के अधिकारी शामिल थे। टीम ने एक साथ पांच स्थानों पर कार्रवाई की है। टीम अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाी से सर्राफा कारोबारियों में अफरा तफरी का माहौल है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.