आयकर विभाग का जन शिकायत निवारण शिविर अब 14 तक
नैनीताल, अगस्त 6 -- नैनीताल। करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयकर विभाग ने बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर की अवधि 14 अगस्त तक बढ़ा दी है। यह निर्णय आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि के मद्देनजर और अधिवक्ताओं, सीए एसोसिएशनों और टैक्स प्रैक्टिशनरों की मांग पर लिया गया है।मुख्य आयकर आयुक्त मोनाक्षी सिंह के निर्देश पर शिविर में प्राप्त आवेदनों की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक कुल 1273 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 911 का निस्तारण किया जा चुका है। प्रधान आयकर आयुक्त राधे श्याम के निर्देशन में सभी अधीनस्थ आयकर कार्यालयों में 14 अगस्त तक यह शिविर आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rs.1.33 करोड़ कैश जमा, ITR भी नहीं भरा... फिर भी आयकर विभाग से जीत गया ये शख्स! आयकर विभाग नैनीता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.