हल्द्वानी, मई 15 -- हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित आयकर भवन के सभागार में आयकर विभाग की ओर से आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें करदाताओं और पेशेवरों को नये आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों और नए फार्मों की बारीकियों को बताया गया। प्रधान आयकर आयुक्त हल्द्वानी एनएस जंगपागी ने नये कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर बात रखी। अपर आयकर आयुक्त जितेन्द्र कुमार सोनकर, आयकर अधिकारी सतेन्द्र दीक्षित ने प्रतिभागियों को नये अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...