आयकर भवन में अफसरों ने किया पौधरोपण
हल्द्वानी, जुलाई 1 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित आयकर भवन में बुधवार को अफसरों की बैठक के बाद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान आयकर आयुक्त नरेन्द्र सिंह जंगपागी ने पौधरोपण कर कहा पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की है। हमें न सिर्फ अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। प्रधान आयकर आयुक्त मानस मेहरोत्रा ने मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। आयकर आयुक्त संजय कुमार, सहायक आयकर आयुक्त दर्शन लाल, आयकर अधिकारी अनूप बलूनी, सुनील मिश्रा, टीसी जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.