आयकर ने चेताया, विदेशी आय-संपत्तियों का करें खुलासा
आगरा, सितम्बर 12 -- संजय प्लेस स्थित आयकर भवन में शुक्रवार को करदाताओं एवं पेशेवरों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में कर अनुपालन पर बात रखी गई। अग्रिम कर की दूसरी किश्त समय से देने के लिए आगाह किया गया। स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) और विदेशी परिसंपत्तियों एवं विदेशी आय के प्रकटीकरण जानकारी दी गई। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम डॉ.संजय कुमार लाल ने अग्रिम कर की अवधारणा, कर देयता के समयबद्ध आकलन, निर्धारित किश्तों में कर भुगतान तथा समय पर अनुपालन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने करदाताओं से अपनी कर देयता की समय-समय पर समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर अग्रिम कर का भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सहायक आयुक्त अनिल पटेल ने टीडीएस से संबंधित प्रावधानों, कर कटौती एवं जमा करने की समय सीमा तथा करदाताओं एवं डिडक्टर्स के व्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.