मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- आयकर विभाग के मुरादाबाद जोन के कार्यालय में लिफ्ट की सुविधा बहाल हो गई है। तकनीकी खराबी आने की वजह से लिफ्ट करीब दो साल से बंद थी। आयकर अधिकारी मुख्यालय सुरेंद्र पाल ने बताया कि तकनीकी खामी ठीक होने के बाद अब लिफ्ट चालू हो गई है, जिसके चलते दूसरी और तीसरी मंजिल के साथ ही सभागार में भी अब आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...