बरेली, मार्च 1 -- फरीदपुर। पांच्यजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री में आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम तीसरे दिन भी डेरा डाले रही। बरेली स्थित निवास पर फैक्ट्री के मालिक को नजरबंद रखा जा रहा है। तीन दिन से चल रही कार्रवाई की वजह से फैक्ट्री के करीब 400 मजदूरों को वेतन नहीं मिला है। उनकी होली फीकी हो गई है। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी और अधिकारियों के मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं। बरेली के सिविल लाइंस निवासी रवि नेमानी की फरीदपुर स्थित पांच्यजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री में गुरुवार को आयकर की टीम ने छापा मारा था। आयकर अधिकारियों ने फैक्ट्री के कार्यालय से वित्तीय अभिलेख, कंप्यूटर हाईडिस्क और अन्य जरूरी कागजात कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं बरेली स्थित आवास पर फैक्ट्री मालिक को नजरबंद किया गया है। तीसरे दिन शनिवार को फैक्ट्री में आवाजाही पूरी तरह से प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.