आयकर के बकाए केस में 14 अगस्त तक निस्तारण
वाराणसी, अगस्त 5 -- वाराणसी। आयकर दाताओं के बकाया मांग संबंधी मामलों तथा अन्य केस के निस्तारण के लिए 14 अगस्त तक समय अवधि बढ़ाई गई है। मुख्य आयकर आयुक्त इलाहाबाद मीनाक्षी सिंह ने कैंप लगाकर राहत देने का निर्देश दिया है। आंकड़ों के अनुसार 31 जुलाई तक कुल 1273 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 911 आवेदनों का निस्तारण किया गया। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई तक आयकर विवरणी दाखिल करने की अंतिम तिथि होने के कारण एवं कर सलाहकारों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.