प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की प्रयागराज शाखा (सीआईआरसी) की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयकर अधिनियम-2025 पर सेमिनार आयोजित किया गया।पहले तकनीकी सत्र में अहमदाबाद के सीए फेनिल शाह ने टैक्स ऑडिट की तकनीकों, व्यावहारिक चुनौतियों और वास्तविक केस स्टडी के माध्यम से ऑडिट गुणवत्ता सुधारने के उपाय बताए। दूसरे सत्र में पूर्व सीसीआईटी मुम्बई अशोक कुमार झा ने आयकर अधिनियम 1961 और नए आयकर अधिनियम 2025 की तुलना करते हुए नए प्रावधानों के व्यावहारिक प्रभाव समझाए। उन्होंने बताया कि नए कानून में 1200 से अधिक प्रोविजो और 900 स्पष्टीकरण हटाकर धाराओं को सरल बनाया गया है तथा "टैक्स ईयर" की नई अवधारणा लागू की गई है। उन्होंने टीडीएस और टीसीएस के एकीकृत ढांचे, अस्पष्टीकृत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.