मुरादाबाद, नवम्बर 18 -- नगर में सोमवार की सुबह एक अफवाह ने सभी दुकानों के शटर गिरा दिए। सोमवार की सुबह मार्केट की सभी दुकानें रोजमर्रा की तरह खुली हुई थीं, लेकिन 11:00 बजे मार्केट में आयकर विभाग की टीम के आने की अफवाह फैल गई। इस अफवाह के चलते सुरजन नगर में झंडा चौक वाली मार्केट, ताज मार्केट, बस स्टैंड वाली मार्केट और चामुंडा मंदिर वाली मार्केट के सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। देखते ही देखते सभी दुकानें बंद हो गईं। दुकान बंद करने के बाद सभी दुकानदार इधर-उधर हो गए। शाम 4:00 बजे तक मार्केट की यही स्थिति रही। शाम 4:00 बजे के बाद सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान खोलीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.